क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ते हुए विद्या भारती जोधपुर प्रांत एवं आदर्श शिक्षण संस्थान, जोधपुर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर, पालासनी का शुभारंभ, हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य श्री श्री 1008 डा योगी गिरिवरनाथ जी सिद्ध, श्री चिड़ियानाथ जी आसण एवं परम पूज्य श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज (अत्याश्रम देवलिया मंदिर) के कर कमलों द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में महेंद्र कुमार दवे, विद्या भारती प्रांत कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।, उन्होनें शिक्षा के महत्व एवं संस्कारयुक्त शिक्षण व्यवस्था पर अपने विचार व्यक्त किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य बलदेवराम जी ने बताया कि
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुईं समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिकों के उपस्थित रहे। विद्यालय के लिए सहयोग श्रीं श्रीं 1008 डा गिरीवरनाथ जी महाराज जी 111111 रुपए, श्री पूज्य पुरुषोंतमदास जी महाराज 21000 हजार, तरुण सिंह जी राठौड़ 31000 हजार ,लक्ष्मी नारायण जी सारस्वत 21000 ,हरिकिशन जी गहलोत, 21 हजार , मदन लाल जी सुथार 21000 हजार ,भीयाराम जी गहलोत 21000 हजार , देवाराम जी सिरवी 11000 हजार, भीयाराम जी सुथार 11000 हजार, बालाराम जी माली 11000 हजार, रामसुख जी माली 11 000 हजार, , मालाराम जी देवासी 11000 हजार की घोषणा की गई इन सभी भामाशाहो को विद्या परिवार की हार्दिक आभार, इस प्रकार ग्रामवासियों का सहयोग मिलता रहे ! जिला समिति के सह मंत्री श्रीमान लालाराम जीं भाटी नेआये हुए अतिथियो, ग्रामवासियो का हार्दिक आभार प्रकट किया स्थान से जुड़े पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों से विद्यालय में अधिक से अधिक प्रवेश दिलाने का आग्रह किया । इस कार्यक्रम में जिला सचिव संग्राम सिंह काला, विभाग प्रचारक मंगलाराम जी, विभाग प्रमुख शंभू सिंह जी आदर्श डिफेंस के निदेशक ,जिला प्रचारक हेमराज जी, जोधपुर प्रांत के प्रशिक्षण प्रमुख का पूनम चंद जी पालीवाल, जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख बुद्धाराम, बोरुंदा के प्रधानाचार्य सत्यनारायण जी, कार्यालय प्रमुख कृष्ण कुमार जी ओझा आदि उपस्थित रहे , कार्यक्रम का संचालन आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक पीपाड़ शहर के प्रधानाचार्य रामपाल जी जोशी किया